Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

Chief Minister's order : सट्टा, जुआ और अवैध शराब के कारोबार पर करें सख्त कार्रवाई

 TODAY छत्तीसगढ़  /  रायपुर / प्रदेश में चिटफंड कम्पनियों से निवेशकों का जमा धन वापस दिलाने के लिए पुलिस अब तेजी से कार्रवाई करेगी। इसके लिए जिला स्तर पर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक की समिति बनाई जाएगी। ये समिति चिटफंड कम्पनियों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई की हर महीने रिपोर्ट लेगी। जिला स्तर पर निवेशकों और स्थानीय लोगों से चिटफंड कम्पनियों की संपत्तियों की जानकारी लेकर वसूली करेगी। इसके लिए पोर्टल भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में शुक्रवार को गृह विभाग को ये असाइनमेंट दिया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

प्रदेश में अब पुलिस बल सट्टा, जुआ और अवैध शराब के कारोबार जैसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई करेगी। थाने स्तर के मैदानी अमला अपने कर्तव्यों का निर्वहन मुस्तैदी कराया जाएगा। इसके लिए वरिष्ठ अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग करेंगे। इस बैठक में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी के अलावा कई मंत्री अफसर मौजूद रहे। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा