Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लोकसभा : मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सोमवार से शुरू होने वाला सत्र 13 अगस्त तक चलेगा

 TODAY छत्तीसगढ़  / नई दिल्ली / संसद का मानसून सत्र सुचारु ढंग से चले इसके लिए रविवार को सुबह 11 बजे सरकार और शाम चार बजे लोकसभा अध्यक्ष ने सर्वदलीय बैठक बुलाई . सोमवार से शुरू होने वाला सत्र 13 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान विपक्ष मंहगाई, तेल के दामों में बढ़ोतरी, कोरोना के टीकों की कमी, किसान आंदोलन, भ्रष्टाचार और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेगी. वहीं सरकार की कोशिश रहेगी तीन अध्यादेशों समेत 23 विधेयक पास करवाना. इनमें में 17 नए बिल हैं.

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इन बैठकों के जरिए सरकार का प्रयास रहेगा कि विपक्ष के नेताओं से बातचीत कर सदन की कार्यवाही को बेहतर ढंग से चलाए. हालांकि यह संभावना बहुत कम ही है कि यह सत्र हंगामेदार ना हो. संसद का यह सत्र कोरोना प्रोटोकॉल के तहत ही होगा. लोकसभा में 411 सांसद टीका लगवा चुके हैं. केवल 23 सांसदों ने ही टीका नहीं लगवाए हैं. संसद में कोरोना जांच और टीका लगवाने की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध करवाई गई है. 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा