Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भाजपा प्रदेश प्रभारी की PC : डी पुरंदेश्वरी बोलीं- 2023 का चुनाव विकास के मुद्दे पर होगा

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने रविवार को आदिवासी इलाकों में धर्मांतरण पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण ट्राइबल कल्चर पर आक्रमण है। सुश्री पुरंदेश्वरी ने भूपेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है, और कहा कि वर्ष-2023 में भाजपा की सरकार बनेगी। चुनाव किसके नेतृत्व में लड़ा जाएगा, यह पार्टी तय करेगी। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

सुश्री पुरंदेश्वरी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पार्टी के मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों की समीक्षा की गई है। पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी दी गई है। मिशन 2023 में सत्ता में आने तक लड़ाई जारी रहेगी। हम सत्ता में आएंगे। केंद्र की मोदी सरकार गरीबों को ध्यान में रखकर काम करती आई है।

 उन्होंने भूपेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए, और कहा कि जो खुद अपने पार्टी के सहयोगी के साथ न्याय नहीं कर सकते, वह दूसरों के साथ कैसे न्याय कर पाएंगे। खाद की कमी को लेकर केंद्र पर राज्य सवाल उठाता है, लेकिन राज्य ने ठीक तरह से केंद्र से डिमांड नहीं की।

 पुरंदेश्वरी ने कहा कि चुनाव के दौरान बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया गया था। लेकिन अब तक नहीं दिया गया। यह प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा है। गरीबों को करीब 7 लाख घर देना बाकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला सुरक्षा के वादे के साथ आई थी, लेकिन सरकार बनने के बाद महिला अत्याचार में बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा गरीबों के लिए काम कर रही है। राज्य में धर्मांतरण के मामले आदिवासी इलाकों में बढ़े हैं। 

एक सवाल के जवाब में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि हम राज्य में अगले चुनाव में विकास के मुद्दे पर जाएंगे। सरकार बनने पर पार्टी चेहरा तय करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार में ओबीसी वर्ग को प्राथमिकता दी। महिलाओं को प्राथमिकता दी है।  

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा