Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सरकारी कर्मचारियों को DA देने के मामले में फिसड्डी साबित हुई कांग्रेस सरकार : कौशिक

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने इन ढाई वर्षों में करीब 40,000 करोड़ रुपए निरर्थक कर्ज लिये है लेकिन कोरोनाकाल में सेवा भाव के साथ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के डीए में कोई बढ़ोतरी नहीं किया है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अधिकारियों व कर्मचारियों के हित के लिए जरा भी चिंतित नहीं है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

यह सरकार केवल कर्ज लेकर घी पीने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही केन्द्र सरकार को पत्र लिखना प्रदेश सरकार का एकमात्र लक्ष्य बन गया है। नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा कि प्रदेश के अधिकारियों व कर्मचारियों को पूर्व से ही 17 प्रतिशत डीए मिलना चाहिए था, लेकिन वर्तमान में 12 प्रतिशत ही डीए मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारी-कर्मचारी संगठनों से डीए दिए जाने की मांग लगातार उठ रही है वहीं केन्द्र सरकार ने मंहगाई भत्ता 11 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया है। क्या प्रदेश की कांग्रेस सरकार अन्य राज्यों की तरह डीए बढ़येगी या यूं ही अधिकारियों व कर्मचारियों का शोषण जारी रखेगी। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा