Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

ज्वेलर्स दूकान से एक करोड़ रूपये का हीरा चोरी, नौकर पर शक की सुई अटकी


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर / सदर बाजार के नाहटा कॉम्पलेक्स में एक करोड़ से अधिक के जेवरात चोरी हो गई। सोमवार की सुबह दूकान का ताला खुला, तो इसका पता चला। दूकान के संचालकों, और पुलिस ने नौकर पर शक जताया है। जो कि दो दिन से लापता है। 

कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रकरण की जांच कर रहे एसआई आरके साहू ने बताया कि अभी चोरी गए जेवरात का आंकलन किया जा रहा है। इसके बाद ही वस्तु स्थिति का पता चल सकेगा। संस्थान से जुड़े लोगों ने एक करोड़ से अधिक की चोरी का अनुमान लगाया है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जांच अधिकारी श्री साहू ने बताया कि घटना के बाद से नौकर प्रकाश लापता है। वह राजस्थान का रहने वाला है, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। इस पूरे मामले की पड़ताल चल रही है। नाहटा कॉम्पलेक्स स्थित नगीना जेम्स शोरूम के संचालक नगीना जैन हैं। 

बताया गया कि शो-रूम शनिवार को बंद किया था, रविवार को बाजार बंद रहता है। सोमवार को खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ है।  कहा जा रहा है कि चोर डायमंड के खुले पैकेट नग-नगीने जवाहरात के साथ चार लाख रुपए कैश और ग्राहकों के आर्डर का माल भी ले भागा है। बताया गया है कि संदिग्ध चोर प्रकाश के पास शो-रूम का गुच्छा था। कहा जा रहा है कि वह ताला खोलकर माल ले भागा। इस घटना से पूरे सदर बाजार में हड़कंप मच गया है।  


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा