Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

मस्तूरी जनपद का निलंबित CEO गिरफ्तार, लाखों रूपये गबन का आरोप। सरपंच समेत 6 आरोपी अब भी फरार

 TODAY छत्तीसगढ़  /बिलासपुर / ग्राम पंचायत के सात लाख रुपयों के गबन के आरोपी मस्तूरी जनपद पंचायत के पूर्व सीईओ डीआर जोगी को पचपेड़ी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस मामले में अन्य आरोपियों की अभी तलाश हो रही है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

भोजपुरी के थाना प्रभारी प्रवीण राजपूत के अनुसार जनपद पंचायत की सहायक लेखा अधिकारी ने रिपोर्ट लिखाई थी कि तत्कालीन सीईओ डीआर जोगी, जिला पंचायत बिलासपुर के सहायक प्रबंधक विजय जायसवाल, ग्राम कोकड़ी के तत्कालीन सरपंच दिनेश कुमार पटेल, पंचायत सचिव रामनारायण सूर्यवंशी, जनपद पंचायत मस्तूरी के सहायक ग्रेड 3 सुरेश कुमार कुंभज और मैसर्स गायत्री ट्रेडर्स चांपा के संचालक ने सांठगांठ कर ग्राम पंचायत कोकड़ी के एक्सिस बैंक जयराम नगर स्थित खाते से 25 जनवरी 2020 को 14वें वित्त आयोग से मिले 7 लाख 29 हजार रुपए का आहरण कर लिया। इन लोगों ने राशि निकालने के लिए फर्जी सील मुहर तथा दूसरे पंचायत की डोंगल का इस्तेमाल किया था। 
शिकायत मिलने पर इसकी जांच पंचायत विभाग के उप-संचालक ने की थी। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 120 बी तथा 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया था। एफआईआर के बाद उसका निलंबन कर दिया गया था। इसके पहले अप्रैल माह में उसे कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने कोविड-19 महामारी से निपटने में लापरवाही के चलते पद से हटा दिया था। गबन के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा