Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सिलगेर पर बोलिये विधायक जी, ये कहते हुए आदिवासी नेता ने MLA के हाथ से माइक छीना

 TODAY छत्तीसगढ़  / अंबागढ़ चौकी /  बस्तर के सिगलेर गोलीकांड की लपटें राजनांदगांव जिले के मोहला तक पहुंच गई है। आदिवासी समाज ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान सर्व आदिवासी समाज के विरोध सभा के कार्यक्रम में विधायक व संसदीय सचिव इंद्र शाह मंडावी घुस गये, जहां सभा स्थल में उनसे माइक छीन लिया गया और प्रदर्शनकारियों ने विधायक के साथ धक्का-मुक्की कर दी, जिससे इलाके में माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। 

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

मोहला में हजारों की संख्या में पहुंचे आदिवासी महिला, पुरुष, युवा सरकार को कड़ा जवाब देने प्रदेश के आदिवासी विधायकों का निवास स्थल घेरने का ऐलान किया है। आज इसी तारतम्य में कांग्रेस के मोहला मानपुर विधायक व संसदीय सचिव इंद्र शाह मंडावी का निवास घेरने का अल्टीमेटम देते हुए सभा कर रहे थे। इसी दौरान मोहला मानपुर विधायक इंद्र शाह मंडावी सर्व आदिवासी समाज के विरोध सभा के कार्यक्रम में पहुंच गये। सभा स्थल में प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस सरकार की उपलब्धि गिना रहे मोहला मानपुर विधायक इंद्र शाह मंडावी से माइक छीना जब वे सभा से वापस हो रहे थे फिर उनसे उग्र भीड़ ने धक्का-मुक्की कर दी। गौरतलब है कि सुरक्षाबल के कैंप के विरोध के दौरान हुई पत्थरबाजी और गोलीकांड में 3 लोगों की मौत हो गई थी। 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इसे लेकर आदिवासियों में भारी आक्रोश है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा