Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

पुण्यतिथि : न्यायधानी बिलासपुर से लेकर राजधानी दिल्ली तक याद किये गए डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी


TODAY छत्तीसगढ़  / नई दिल्ली / जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज पुण्यतिथि है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने उन्हें नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके प्रयासों को कभी भूलाया नहीं जा सकता। 

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। उनके महान आदर्श, समृद्ध विचार और लोगों की सेवा करने की प्रतिबद्धता हमें प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रीय एकता के उनके प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।’’

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

पीएम मोदी के अलावा भाजपा की ओर से भी श्यामा प्रसाद मुखर्जी को नमन किया गया है। भाजपा ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के पर्याय, महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि। 

वहीं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर हौज खास में वृक्षारोपण किया। इसके अलावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भोपाल में पौधारोपण किया। 

बिलासपुर /  भारतीय जनता पार्टी की मातृ संस्था भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर आज बिलासपुर भाजपा के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिलासपुर सांसद अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह तथा जिला भाजपा अध्यक्ष रामदेव कुमावत की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा नेताओं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया । 

 आयोजन में भाजपा के मौजूदा एवं पूर्व पार्षद तथा सभी मंडल पदाधिकारी एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और अरुण साव सहित सभी वक्ताओं ने स्वर्गीय डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा भारत देश की एकता और अखंडता तथा जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने के लिए किए गए कार्यों और बलिदान का पुण्य स्मरण किया और उन्हें अपने श्रद्धा पुष्प अर्पित किए। यहां काबिले गौर है कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत जम्मू कश्मीर में ही हुई थी। भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने स्वर्गीय डॉक्टर मुखर्जी को देश की एकता और अखंडता के लिए समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उनके ही बताए मार्ग पर चलकर भारतीय जनता पार्टी आज जम्मू कश्मीर को राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में ठोस कदम उठा चुकी है। धारा 370 की समाप्ति समेत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कार्य कर रही भाजपा की केंद्र सरकार द्वारा उठाए गए कदम इसमें शामिल हैं।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा