Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ का मजदूर कर्नाटक में बंधक, मंत्री की पहल पर रिहाई के बाद जल्द होगी घर वापसी

TODAY
 छत्तीसगढ़  / 
 रायगढ़ । उच्च शिक्षा मंत्री उमेश की पहल पर कर्नाटक में बंधक मजदूर परिवारों की जल्द वापसी होगी। ठेकेदार के पास श्रीनिवासपुर पुलिस पहुंची। श्रीनिवासपुर की पुलिस तथा श्रम विभाग की टीम ठेकेदार को पकड़कर उनके बयान दर्ज करते हुए सभी बंधक बनाए गए मजदूरों को रिहा कर करवा दिया है और उन्हें उनके काम के बदले पूरी राशि भी दिलवाई जा रही है। स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सभी मजदूर कागजी कार्रवाई करने के बाद देर शाम तक श्रीनिवासपुर से रायगढ़ के लिए रवाना हो जाएंगे। ज्ञात हो कि 'छत्तीसगढ़O ने दो दिन पहले कर्नाटक के श्रीनिवासपुर में बंधक बनाए गए मजदूरों को लेकर समाचार प्रकाशित किया था। प्रमुखता से प्रकाशित समाचार के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया है। साथ ही साथ प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने भी जिले के कलेक्टर भीम सिंह व पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह से चर्चा करके जल्द ही बंधक बनाए गए मजदरों को वापस उनके गांव बुनगा भेजने के भी दिशा निर्देश दिए हैं। बीते दिनों पुसौर ब्लॉक के बुनगा गांव के एक दर्जन से अधिक ग्रामीणों के कर्नाटक के कोलार जिले के श्रीनिवासपुर गांव में एक ठेकेदार द्वारा बंधक बना लिए जाने की सूचना मिली थी। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कलेक्टर भीम सिंह को ग्रामीणों के सकुशल वापसी के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने मामले के संज्ञान में आते ही तत्काल कलेक्टर कोलार से बात कर जिले के ग्रामीणों के वहां बंधक बना लिए जाने के बारे में उन्हें अवगत कराया तथा शीघ्र सभी लोगों को रिहा करवाते हुए रायगढ़ भेजने की व्यवस्था का अनुरोध किया। जिसके पश्चात कलेक्टर कोलार ने वहां के श्रम अधिकारी को श्रीनिवासपुर जाकर ग्रामीणों की जल्द रिहाई के लिए कहा। अगले 1 से 2 दिनों जिले के ग्रामीणों की वहां से वापसी हो जाएगी। कलेक्टर ने वहां फंसे ग्रामीणों से भी बात की और उन्हें बताया। स्थानीय प्रशासन को सारी सूचना दे दी गई है उनकी सहायता से सभी ग्रामीणों की जल्द वापसी हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि पुसौर ब्लाक के बुनगा गांव से 6 पुरुष, 6 महिलाएं व 7 बच्चे कर्नाटक के श्रीनिवासपुर गांव एक ठेकेदार के माध्यम से काम की तलाश में कर्नाटक पहुंचे थे। जिन्हें वहां उक्त ठेकेदार द्वारा बंधक बना लिया गया था। पुसौर ब्लाक के पुनीराम, सोनीनाथ सहित अन्य लोगों ने यह जानकारी जिला प्रशासन से साझा की। जिसमें उन्होंने बताया कि गांव के मधुसुदन रजक, पद्मा रजक, दिपेश कुमार, लक्ष्मीकांत रजक, मातेश्वरी, खुशहाल, छीतीज, थकीर रजक, जमुना रजक, मयक, दुर्बल निषाद, पार्वती, प्रियका, संजय कुमार, कुंद्रा बरेल, सोमेस कुमार, जत्तु बाई एवं ओम प्रकाश को कर्नाटक में ठेकेदार द्वारा बंधक बना लिया गया है।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा