Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

यातायात व्यवस्था सुगम बनाने एक बार फिर कोशिश, ऑटो चालकों को वर्दी पहनकर वाहन चलाने के निर्देश

TODAY छत्तीसगढ़  /  बिलासपुर / बिलासपुर शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिस का अमला समय-समय पर कोशिशें करता है मगर सारी व्यवस्था चार दिन बाद जस की तस हो जाती है। हालांकि बिलासपुर जिले में पिछले डेढ़ दशक से यातायात व्यवस्था और पार्किंग की को लेकर पुलिस के अधिकारी चिंतित रहें हैं और उसे सुगम बनाने के लिए कोशिशें भी होती रही हैं।

 TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

हाल ही में जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने शहर की यातायात व्यवस्था के अलावा यातायात के नियमों का पालन कराने के निर्देश मातहत अफसरों को दिए थे। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित बधेल और उप पुलिस अधीक्षक ललिता मेहर ने  शहर के सभी पांचो थाना क्षेत्रों में निरंतर पेट्रोलिंग कर, पार्किंग एवं शहर के मुख्य चौक चौराहों पर यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के साथ साथ सघन चेकिंग अभियान चला रखा है।

इसी कड़ी में आज यानी सोमवार को यातायात डीएसपी ने शहर भ्रमण के दौरान रेलवे स्टेशन बिलासपुर के ऑटो पार्किंग के निर्धारित स्थान पर ऑटो चालकों को एकत्रित कर मोटर व्हीकल एक्ट के निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप वर्दी धारण कर वाहन चलाने के संबंध में हिदायत दी गई । हालांकि ऑटो चालकों को वर्दी पहनकर ऑटो चलाने की हिदायत पूर्व में पदस्थ अधिकारी भी देते रहें हैं।  

                                           
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा