Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

महावत का अंतिम दर्शन पाने हाथी ने तय की 20 किमी की दुरी , प्यार की इस मिसाल को देख आँखें हुई नम


TODAY छत्तीसगढ़  /  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक हाथी अपने महावत के अंतिम दर्शन के लिए 20 किमी सफर तय कर उसके घर पहुंच गया। हाथी महावत के शव के पास कुछ मिनट तक खड़ा भी रहा। भाव विभोर कर देने वाले इस पल को गाँव के सैकड़ों लोगों ने ना सिर्फ देखा बल्कि हाथी के मौके पर पहुँचते ही करुण रुदन का शोर और बढ़ गया।    

खबरों के अनुसार कोट्टायम में रहने वाले 74 साल ओमाचेतन की 3 जून को कैंसर से मृत्यु हो गई थी। महावत की मौत की खबर सुनकर हाथी 20 किलोमीटर का सफर कर अपने महावत के अंतिम दर्शनों के लिए जा पहुंचा।

सोशल मीडिया (social media) पर इंसान और हाथी के बीच इस अटूट प्रेम का वीडियो खूब वायरल हो गया है । इस वीडियो को वन सेवा के एक अधिकारी परवीन कस्वां ने भी ट्‍विटर पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई भावुक हो रहा है।                                              

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा