Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, यशवंतपुर-कोरबा अब 27 जून के बाद भी पटरी पर दौड़ती रहेगी


TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर के मध्य 27 जून 2021 तक चल रही सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के परिचालन में आगामी सूचना तक के लिए विस्तार किया जा रहा है । अब गाड़ी संख्या 02251 यशवंतपुर-कोरबा प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी संख्या 02252 कोरबा-यशवंतपुर प्रत्येक रविवार को आगामी सूचना तक चलेगी | साथ ही 02 अतिरिक्त्त पार्सल यान की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

       यह गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा केवल कंफर्म टिकट यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति रहेगी साथ ही यात्रा के दौरान कोविड-19 के नियमों का आवश्यक रूप से पालन करना होगा ।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

                                                    
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा