Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

साथ जीने की इज़ाजत नहीं मिली तो साथ मर गए, आज शादी का कार्यक्रम था


TODAY छत्तीसगढ़  / जशपुर / छत्तीसगढ़ के जशपुर में बुधवार देर रात एक युवक ने अपनी 16 साल की नाबालिक प्रेमिका के साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों के शव गुरुवार सुबह पेड़ से एक ही फंदे में लटके हुए मिले। बताया जा रहा है कि परिजनों ने लड़के की किसी दूसरी लड़की से शादी तय कर दी थी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

जानकारी के मुताबिक, ग्राम पाकेरटिकरा निवासी इंदर साय (21) का पड़ोस के गांव इला की रहने वाली 16 साल की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे। बताया जा रहा है कि इसके लिए युवक के परिजन तैयार नहीं थे। उन्होंने उसकी शादी किसी अन्य लड़की से तय कर दी थी। इसके बाद से युवक और किशोरी दोनों बहुत परेशान थे। उन्होंने बहुत प्रयास किया, लेकिन घरवालों के सामने कोई बात नहीं बन रही थी।

आशंका जताई जा रही है कि इसी के चलते दोनों ने एक साथ खुदकुशी कर ली। उनके शव इला गांव के ही पड़ोसी गांव घुटरापारा के नजदीक एक पेड़ से रस्सी के सहारे लटके मिले। गांव वालों ने सुबह शव देखे तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद दोनों के शवों की पहचान की गई। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के घर में आज गुरुवार से ही शादी के कार्यक्रम शुरू होने वाले थे।

                                          
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा