Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

एक ऐसी सड़क जिसके बीचों बीच 18 जगह बन गया है तालाब, लोग हैं कि चले जा रहें हैं

TODAY छत्तीसगढ़  / कोरबा । ये तस्वीर राज्य के विकास में गोते लगाने वालों की चुगली करती है। वैसे तो राजस्व मंत्री क्षेत्र के होने के बाद भी कोरबा जिले का कोई माई बाप नहीं है, ये हम नहीं सड़क पर चलने वाले कह रहें हैं । कोरबा विधानसभा से लगातार तीसरी बार जीतकर प्रदेश की सत्ता में राजस्व मंत्री के रूप अपनी अहम् भागीदारी निभाने वाले जयसिंग अग्रवाल ऐसे शख्स हैं जो बोलते तो बहुत अच्छा हैं और करते कुछ नहीं है। कोरबा जिले की सड़कों और बिलासपुर से कोरबा जाने वाली तमाम सड़कों की हालत ऐसे लोगों के मुंह पर तमाचा है जो कोरबा के विकास और वहां की जनता के विकास का झूठा नंगाड़ा ठोक रहे हैं । कोरबा से कुसमुंडा जाने वाली सड़क का यह वीडियो जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण महतो ने बनाया है।  चंद्रभूषण कहते हैं कि इस सड़क पर अब लोग अपनी जान हथेली पर रखकर चल रहे हैं।      
                                            

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

इस सड़क पर बने गड्ढे और उन गढ्ढों में भरा पानी कोरबा से कुसमुंडा तक के सफर को कितना आरामदायक बनाता होगा इसका अंदाज आप घर बैठे इन तस्वीरों से लगा सकते हैं। महतो कहते हैं की कोरबा से कुसमुंडा के बीच 18 जगह ऐसी है जहां सड़क के नाम पर गढ्ढों में भरा पानी किसी तालाब सा प्रतीत होता है। 

महतो मानते हैं कि सड़क की इस दयनीय हालत के लिए शासन प्रशासन के मुख्य कर्ताधर्ता पूरी तरह जिम्मेदार हैं। चंद्रभूषण ये भी कहते हैं कि प्रदेश के राजस्व मंत्री के साथ-साथ इलाके के दमदार विधायक कहलाने वाले जयसिंह अग्रवाल आखिर इस ओर नज़रे इनायत  क्यूँ नहीं करते ?  

                                              
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा