Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

घर बैठे दें परीक्षा, 10 वीं-12 वीं की ओपन परीक्षा के लिए नए निर्देश

TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर  /  छत्तीसगढ़ में ओपन स्कूल की परीक्षा भी घर बैठें ही परीक्षार्थी देंगे। राज्य सरकार के निर्देश के बाद राज्य ओपन स्कूल ने परीक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिये हैं। इससे पहले 10वीं और 12वीं की मुख्य और अवसर परीक्षाएं 24 मई 2021 से 15 जून 2021 तक आयोजित होनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   


हायर सेंकेंडरी परीक्षार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिका और पश्न पत्र 21 जून से बटेंगे। 21 जून के प्रश्न पत्र का उत्तर 26 जून तक,  22 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 27 जून तक, 23 जून को मिलने वाले प्रश्न पत्र को 28 जून तक, 24 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 29 जून तक और 25 जून को मिलने वाली उत्तर पुस्तिका को 30 जून तक जमा करा सकते हैं।

हाईस्कूल की परीक्षा 1 जुलाई से शुरू होगी। 1 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 6 जुलाई तक, 2 जुलाई को बांटी गयी उत्तर पुस्तिका 7 जुलाई तक, 3 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 8 जुलाई तक, 4 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 9 जुलाई तक और 5 जुलाई को बांटी जाने वाली उत्तर पुस्तिका 10 जुलाई तक जमा की जा सकेगी। ओपन स्कूल की तरफ से परीक्षार्थियों को SMS के जरिये प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिका को लेकर मैसेज किया जायेगा। जिन छात्रों को SMS नहीं मिलता है वो वितरण के अंतिम दिन उपस्थित होंगे। कोई विद्यार्थी अगर कोरोना पॉजेटिव होता है, तो अपने किसी परिजन को प्रश्न पत्र लेने और जमा करने के लिए नामित किया जा सकता है। अगर कोई परीक्षार्थी तय वक्त तक उत्तर पुस्तिका जमा नहीं करता है, तो वो अनुपस्थित माना जायेगा। उत्तर पुस्तिका के पहले पेज में रोल नंबर, विषय, विषय कोड और हस्ताक्षर लिखना जरूरी होगा। 

                                          
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा