Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अनुकंपा नियुक्ति : 10 प्रतिशत पदों का सीमा बंधन समाप्त, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश



TODAY छत्तीसगढ़  / रायपुर /  भूपेश बघेल सरकार के कैबिनेट बैठक में हुए निर्णय के अनुरुप सामान्य प्रशासन विभाग ने आज आदेश जारी कर 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन में शिथिलीकरण का निर्देश जारी कर दिया है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों व कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया है। 


TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें  

छत्तीसगढ़ सरकार ने निर्देश दिया है कि शासकीय कर्मचारी के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति देने के संबंध में पुनरीक्षित निर्देश जारी किये गये हैं। शासन के ध्यान में यह आया है कि तृतीय श्रेणी के सीधी भर्ती के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए 10 प्रतिशत पदों का सीमा बंधन होने के कारण कई विभागों में अनुकंपा नियुक्ति के लिए रिक्त पद उपलब्ध न होने के कारण प्रकरण लंबित हैं। ऐसे में सीधी भर्ती के तृतीय श्रेणी के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों के निराकरण की दृष्टि से राज्य शासन एतद द्वारा इस विभाग के संदर्भित परिपत्र दिनांक 14.06.2013 के निर्देश बिंदु 8 में प्रावधानित 10 प्रतिशत पदों के सीमा बंधन को दिनांक 31 मई 2022 तक शिथिल करता है। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आज सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों व कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा