Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति के पुत्र की सड़क हादसे में मौत


TODAY छत्तीसगढ़  / शनिवार की सुबह करीब 5:30 बजे नेशनल हाईवे पर बर्फानी आश्रम के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया । जिसमें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जज गौतम चौरडिया के पुत्र प्रियांश चौरडिया की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनांदगांव से  प्रियांश चौरडिया अपनी कार सीजी 07 ए आर 1300 में पेट्रोल डालने के लिए कामठी लाइन स्थित अपने निवास से निकला था।  बर्फानी आश्रम के पास पहुंचा ही था कि ट्रेलर ने उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी, कि गाड़ी के सामने के परखच्चे ही उड़ गए । प्रियांश को जैसे- तैसे गाड़ी से बाहर निकाला गया और उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल बसंतपुर ले जाया गया । जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा