Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लापरवाही से मरीज की मौत, परिजनों ने हंगामा मचाया

TODAY छत्तीसगढ़  / समता कॉलोनी के एक निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने एक्सपायरी डेट की इंजेक्शन लगाई जिसके कारण मरीज की मौत हो गई। मृतका के परिजनों की नर्सिंग होम के स्टॉफ के साथ बहस भी हुई। इस दौरान उन्होंने तोडफ़ोड़ भी की। पुलिस के पहुंचने तक विवाद जारी था। घटना गोयल नर्सिंग होम की है। मोमिनपारा निवासी रौशन बानो नामक महिला का इलाज चल रहा था। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
परिजनों के मुताबिक मृतका पिछले कई सालों से हार्ट की समस्या से जूझ रहीं थी। इसके बाद डॉक्टर गोयल के द्वारा लिखी गई इंजेक्शन लगाई गई और फिर कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। परिजनों ने  देखा तो एक्सपायरी डेट वाला इंजेक्शन लगा था। इसके बाद परिजनों ने  अस्पताल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने लापरवाही से मौत का आरोप लगाया, लेकिन डॉक्टर इंकार करते रहे। अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया गया। चिकित्सक एसोसिएशन भी इसको लेकर लामबंद हो गया है। कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता ने प्रकरण की जांच की मांग की है। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा