Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 26 एवं 27 को रायपुर में

TODAY छत्तीसगढ़  / देश के माननीय उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू 26 एवं 27 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर में प्रवास पर रहेगें। कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद आरिफ एच. शेख ने आज माननीय उपराष्ट्रपति के कार्यक्रमों के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों और आयोजकों की बैठक ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।
TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
निर्धारित कार्यक्रमों के अनुसार उपराष्ट्रपति 26 दिसम्बर को राजमुंदरी एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से रवाना होकर शाम 5:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगे। वे यहां से राजभवन जाएंगे। वे रात्रि विश्राम राजभवन में करेगें।
उपराष्ट्रपति 27 दिसम्बर को सुबह 8:05 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से भारतीय वायु सेना के विशेष हेलीकॉप्टर से रवाना होकर उड़ीसा के बालगींर जाएंगें। वे यहां आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद दोपहर 1:15 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेगें। वे यहां से राजभवन जाएंगें। वे दोपहर 4 बजे इंडियन इकोनॉमिक एसोसियशन के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेगें। इसके बाद वे यहां से रवाना होकर स्वामी विवेकानंद विमानतल पहुंचेंगे और शाम 5:30 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें .
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा