Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

काव्य संध्या : देर रात तक हुई रचनाओं की बारिश, भीगे श्रोता

TODAY छत्तीसगढ़  / शरद अग्रवाल-पेंड्रा / अरपांचल साहित्य एवं कला मंच के तत्वावधान में स्व आमोद वर्मा की स्मृति में तथा सेवानिवृत्त शिक्षक वरिष्ठ साहित्यकार मो हसन के सम्मान में अटल सभागार, जनपद स्कूल, पेण्ड्रा में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मो हसन, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ आर के ताम्रकार तथा विशिष्ट अतिथि गुलाब अग्रवाल रहे। युवा साहित्यकार आशुतोष आनंद दुबे के संचालन में कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के छायाचित्र तथा स्व आमोद वर्मा के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर सरस्वती वंदना से किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। आगंतुक कवियों को मंचासीन करते हुए सभी कवियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने अपना उद्बोधन देकर सदन को संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ आर के ताम्रकार ने संस्था को उनके निरंतर साहित्यिक गतिविधियों के लिए बधाई देते हुए संस्था के संयोजक आशुतोष दुबे को आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गुलाब अग्रवाल ने साहित्यिक गतिविधियों को पुनर्जीवित करने के लिए संस्था के प्रयासों को सराहा तथा आगे भी संस्था के बेहतरी के लिए सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में सम्मानित किए गये मुख्य अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार सेवानिवृत्त शिक्षक मो हसन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि जीवन धन्य करना हो तो रामचरित मानस जरूर पढें। उन्होंने रामचरित मानस तथा विवेकानंद को भारत के उत्थान के लिए सबसे अनिवार्य और आवश्यक बताया। उन्होंने अपनी कविताएँ भी सुनाई जिसे पूरा सदन खूब उत्साह से सुनता रहा। उनकी कविता जीवन है ताताथैया रे खूब सुनी गई। 
स्व.आमोद वर्मा की रचनाओं का किया गया पाठ 
क्षेत्र के साहित्यकार स्व आमोद वर्मा की स्मृति में उनके सुपुत्र अर्पित वर्मा ने उनकी रचनाओं का पाठ कर सभी की आँखें नम कर दी साथ ही कार्यक्रम के प्रायोजक सीताराम महलवाला ने भी स्व वर्मा जी की कविताओं का पाठ किया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
तत्पश्चात माँ सरस्वती की सुंदर वंदना से काव्य सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। जिसमें क्षेत्र के वरिष्ठ साहित्यकार राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, कुंजबिहारी तिवारी, रतन सुल्तानिया, एच एन सोनी, आशुतोष आनंद दुबे, बिलासपुर से पधारे युवा गीतकार जयेन्द्र कौशिक, युवा रचनाकार दीपक सोनी के अलावा दो अन्य स्थानीय कवियों ने शानदार काव्य पाठ किया। सभी की कविताओं ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा तथा अपनी कविताओं से मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में मो हसन जी के काव्यपाठ से समापन किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन युवा कवि आशुतोष आनंद दुबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के प्रायोजक सीताराम महलवाला ने किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य साहित्यप्रेमियों में वरिष्ठ समाजसेवी पवन सुल्तानिया, वरिष्ठ समाजसेवी धर्मप्रकाश सातूवाला, वरिष्ठ पत्रकार शरद अग्रवाल, समाजसेवी आलोक तिवारी, इकबाल सिंह, जयदत्त तिवारी, राकेश चतुर्वेदी, पं कृष्णदत्त उर्मलिया, कैलाश महलवाला, कपिलदेव सिंह राणा, रामजी श्रीवास, राजू छाबरिया, राजेश जालान, विक्रांत सिंह, नागेंद्र सिंह, नीरज जैन, देवेंद्र गुप्ता, विकास त्यागी, रचना त्यागी डायरेक्टर ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, राकेश जैन, योगेश गुप्ता, शिक्षक राजकुमार वैष्णव, अनिल जैन सहित बहुत अधिक संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित रहे। 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा