Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

सिरपुर भ्रमण : प्रति व्यक्ति देने होंगे 6 सौ रुपये

TODAY छत्तीसगढ़  /  सिरपुर भ्रमण के लिए बस सेवा आज से यहां शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस सेवा की शुरूआत करते हुए अपने निवास से उसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस रवाना करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के बाकी पर्यटन स्थलों के लिए भी इसी तरह बस सेवा शुरू करने की तैयारी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक उन जगहों का भ्रमण कर सकें।
 TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें -
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इसके पहले छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की नई वेबसाइट की शुरूआत की। इस विभागीय वेबसाइट में पर्यटन से संबंधित जानकारी उपलब्ध होगी। इसमें मंडल के मोटल की बुकिंग आदि भी होगी। बताया गया कि सिरपुर भ्रमण के लिए एसी बस हर रोज होटल जोहार छत्तीसगढ़ से रवाना होगी। उसका किराया प्रति व्यक्ति 6 सौ रुपये तय किया गया है, जिसमें भोजन, शाम की चाय, गाइड एवं अन्य शुल्क भी शामिल हैं।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा