Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 8 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
सिसिलीयाई वेस्पर का युद्ध; माल्टा की लड़ाई 1283 में हुई।
170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत पहुंचने के लिए वास्को डी गामा यूरोप से 1497 में रवाना हुए थे।
न्यूयॉर्क पुलिस की वर्दी को 1693 में मंजूरी दी गई।
रूस और तुर्की ने 1833 में सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
ग्वालियर के किले के पतन के बाद लॉर्ड केनिंग ने 1858 में शांति की घोषणा की थी।
अमेरिकी अखबार द वॉल स्ट्रीट जर्नल का प्रकाशन 1889 में शुरू हुआ।
भारतीय संविधान में सुधार के लिए मांटेग्यु चेम्सफोर्ड रपट 1918 में प्रकाशित की गई।
अमेरिकी शेयर सूचकांक डाऊ जोंस ग्रेट डिप्रेशन के निचले स्तर 41 अंक पर 1932 में पहुंच गया था।
अमेरिकी वायुसेना में 1948 को महिलाओं की भर्ती शुरू हुई।
प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1954 में विश्व की सबसे बड़ी नहर पंजाब की भाखड़ा-नंगल पर जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।
म्यामाँ के बगाँ में 1975 को आए भूकंप में हजारों मंदिर ध्वस्त हो गए तथा भारी जानमाल की छति हुई।
थॉमस क्लेस्टिल आस्ट्रिया के राष्ट्रपति 1992 में बने।
शिमाकी मुकाई 1994 में जापान की प्रथम महिला अंतरिक्ष यात्री बनी।
उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने 1997 में पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
पापुआ न्यु गिनी (प्रशान्त महासागरीय देश) प्रधानमंत्री बिल स्कोट का 1999 में इस्तीफ़ा।
बांग्लादेश के बल्लेबाज मोहम्मद अशरफुल ने 2001 में 17 साल की उम्र में श्रीलंका के खिलाफ शतक जड़ा। वह बांग्लादेश के सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं।
दक्षिण अफ़्रीका में 2002 को अश्वेत क्रिकेटरों के लिए कोटा प्रणाली समाप्त।
सूडान एयरवेज का विमान 2003 में दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें सवार सभी 116 यात्रियों की मौत हुई।
ईरान में 2003 को सिर से जुड़ी दो बहनें लालेह और लादन बिजानी को अलग करने के लिए किया गया ऑपरेशन असफल हो जाने की वजह से मौत हुई।
जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर 2005 में समूह-8 के देशों में सहमति बनी।
पेरिस की सरकार ने 2008 में बांग्लादेश की विवादाग्रस्त लेखिका तस्लीमा नसरीन को मानद नागरिकता देने का प्रस्ताव किया।
असम में भयावह बाढ़ ने 2012 में विश्व प्रसिद्ध काज़ीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के 13 गैंडों समेत 500 से अधिक वन्य प्राणियों को लील लिया।
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में 2012 को कार बम धमाके से 14 नागरिकों की मौत हुई।
मिस्त्र की राजधानी काहिरा में 2013 में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना की गोलीबारी में 42 लोगों मरे।
जर्मनी फुटबाल टीम के मिरोस्लाव क्लोस ने 2014 के विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोलों का विश्व रिकार्ड बनाया।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा