Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
आज 22 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
सम्राट हुमायूं ने अपने बेटे अकबर को 1555 में अपने वारिस के रूप में घोषित किया।
सिसाक की लड़ाई में ईसाइयों की सामुहिक सेना ने 1593 में उस्मानी तुर्कों (ऑटोमन) को हरा दिया।
येल विश्वविद्यालय में डेल्टा कप्पा एप्सिलन सोसायटी की स्थापना 1844 में हुई।
अमेरिकी कांग्रेस ने 1870 में संयुक्त राज्य अमेरिकी न्याय विभाग की स्थापना की।
पुणे में चाफेकर बंधुओं ने 1897 में तत्कालीन जिलाधिकारी वाल्टर चार्ल्स रैण्ड की गोली मारकर हत्या कर दी।
स्वीडन ने 1906 में राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने 1939 में कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।
जॉर्ज पंचम का 1911 में राजतिलक हुआ।
द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने 1941 में सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
लिथुआनिया में 1941 को जून विद्रोह शुरू हुआ।
अमेरिका ने 1944 में सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।
इंग्लैंड और भारत के बीच 1946 में लंदन के लॉडर्स क्रिकेट मैदान में पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू हुआ।
ब्रिटिश सम्राट ने 1948 में इम्प्रेरर ऑफ इंडिया शीर्षक को त्यागा।
भारत के सम्राट का खिताब 1948 में उनकी महामहिम, यूनाइटेड किंगडम के राजा का खिताब से हटा दिया गया है।
तत्कालीन सोवियत रूस ने 1957 में पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
अमेरिकी संगीतज्ञ जॉन लेनन के हत्यारे ने 1981 में अपना अपराध कबूल किया।
लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने 1984 को पहली उड़ान भरी।
ईरान में 2002 को आये भीषण भूकम्प में 500 से अधिक लोगों की मौत।
पूरा ईराक 2005 को विश्व धरोहर सूची में शामिल।
अमेरिका ने 2006 में मिसाइल रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण किया।
सुनीता विलियम्स 2007 में अपनी टीम के साथ धरती पर लौटीं।
सैय्यद फ़क़ीर हुसैन को बालश्रम की केन्द्रीय सलाहकार बोर्ड का उपाध्यक्ष 2008 में नियुक्त किया गया।
उत्पादक एवं निर्यातक देशों के संगठन ओपेक ने 2008 में तेल की क़ीमत बढ़ाकर 137 डॉलर प्रति बैरल किया।
21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में 2009 को दिखाई दिया।
पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर 2012 में महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने।
अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली ईमारत में 2015 को आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल हुए।
इसरो ने 2016 को अंतरिक्ष में रचा इतिहास, लॉन्च किए 20 उपग्रह।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा