Slider

आज 14 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ – 
1647 में फ्रांस कॉलाेन, बावारिया,और स्वीडन ने  30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1912 में इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
1914 में तुर्की और सर्बिया ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
 1931 में भारत की पहली बोलती फिल्म “आलमआरा” का मुम्बई में प्रदर्शन हुआ।
1955 में राजकुमार महेंद्र  नेपाल के राजा बने।
1958 में मोनाको में शाही परिवार राजकुमारी ग्रेस ने  एक पुत्र को जन्म दिया उसीकी ख़ुशी में मोनाको में 101 तोपों की सलामी दी गई।
1965 में इजरायली मंत्रिमंडल ने  पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
1976 में अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
 1983 में तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
1988 में गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’  पहली बार मनाया गया।
1993 में आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
1998 में सोनिया गांधी  पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
1999 में स्पेन का कार्लोस मोया  विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
2004 में चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए  संविधान में संशोधन।
2008 में विक्ट्री समूह ने  ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com