Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विप्रजन अपने घरों में 5 दिया जलाए - उपाध्याय

[TODAY छत्तीसगढ़] / ब्राह्मण युवा आयाम द्वारा आज विवेकानंद उद्यान में आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें आगामी 7 मई को भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मणों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव को धूम धाम एवं भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया है। इस वर्ष भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव में समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हो सके ऐसा प्रयास किया जायेगा।  बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पंडित ज्योतिन्द्र उपाध्याय ने कहा कि समाज के हर वर्ग को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव को महोत्सव के रूप में मनाए ऐसा प्रयास किया जायेगा।  ब्राह्मण युवा आयाम का प्रयास रहेगा की अधिक से अधिक संख्या में विप्रजन अपने घरों में परशुराम जन्मोत्सव के दिन 5 दिया जलाए।  इस बैठक में मुख्य रूप से रविन्द्र उपाध्याय, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, मुकेश पाण्डेय, आकाश शास्त्री, नीरज पाण्डेय,अनिल शर्मा, प्रशांत गौरहा, अंकित तिवारी, अभिषेक चौबे, शुभम पाठक, रितिक पाण्डेय, केशव शुक्ला, रोशन तिवारी, अनुदर्श दीसु दुबे, नीतीश शुक्ला, श्रीमती अपूर्वा तिवारी, कंचन पाण्डेय सहित ब्राह्मण युवा आयाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता भारी संख्या में उपस्थित थे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा