Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लोकसभा 19 : बिलासपुर से अरुण, रायपुर से सुनील समेत कई नए चेहरों पर दांव

[TODAY छत्तीसगढ़] / भाजपा ने आज लोकसभा उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है जिसमें छत्तीसगढ़ की बची हुई 6 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। राजनांदगांव संसदीय सीट से संतोष पाण्डेय को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. पार्टी द्वारा नाम का ऐलान किये जाने से पहले तक ये कयास भी लगाए जा रहे थे कि पार्टी तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके डाक्टर रमन सिंह को मैदान में उतारेगी लेकिन पार्टी ने संतोष पाण्डेय को टिकट दे दिया। 
 छत्तीसगढ़ की दुर्ग संसदीय सीट से पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल को पार्टी ने टिकट देकर नई संभावनाओं को जन्म दिया है। विजय बघेल छत्तीसगढ़ के मौजूदा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रिश्तेदार हैं, हालांकि सियासी मैदान में दोनों के बीच राजनैतिक रिश्ते परस्पर प्रतिद्वंदी के ही रहें हैं। 
इसके अलावा पार्टी ने कोरबा से ज्योतिनंद दुबे, बिलासपुर से अरुण साव को मैदान में उतारा है जबकि राजधानी रायुपर से पार्टी ने पूर्व महापौर सुनील सोनी पर भरोसा जताया है. सुनील सोनी कांग्रेस उम्मीदवार और रायपुर के वर्तमान महापौर प्रमोद दुबे को कड़ी टक्कर देंगे ऐसे कयास लगाए जा रहें हैं।  भाजपा के लिए रायपुर की सीट अजेय मानी जाती रही है। यहां से रमेश बैस 7 बार सांसद चुने गए हैं, हालांकि पार्टी ने इस बार उनका टिकट काट दिया है। भाजपा ने महासमुंद से पूर्व विधायक चुन्नी लाल साहू को टिकट दिया है। चुन्नी लाल साहू महासमुंद जिले की खल्लारी सीट से विधायक रह चुके हैं। इसके अलावा आज जारी सूचि में तेलंगाना, महाराष्ट्र और मेघालय राज्य की तीन लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए हैं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा