आज 24 जनवरी की महत्वपूर्ण घटनाएँ, जानिए देश-विदेश में क्या हुआ -
1857 में भारत के कोलकाता शहर में यूनिवर्सिटी ऑफ कोलकाता की स्थापना की गई।
1859 में 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
1862 में बुखारेस्ट को रोमानिया की राजधानी बनाया गया।
1924 में रूस में पेट्रोग्राद का नाम बदलकर लेनिनग्राद कर दिया गया।
1936 को अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939 में चिली में आये भूकंप से लगभग 50 हजार लोग मरे।
1950 में संविधान सभा ने राजेंद्र प्रसाद को देश का पहला राष्ट्रपति चुना।
1950 में जन-गण-मन को भारत के राष्ट्रगान का दर्जा मिला।
1951 में प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952 में बंबई में पहले अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन हुआ।
1966 में आल्प्स की पहाड़ियों में मोंब्लॉ के शिखर के पास एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान दुर्घटना में लगभग 120 लोगों की मौत हो गई।
1979 में नेवादा में परमाणु परीक्षण अमेरिका ने किया।
1989 में पेरू में सोने की खान में 125 से अधिक मजदूर फँस गये।
1990 में जापान ने पहला लूनर प्रोब लॉन्च किया।
1991 में लिथुआनिया गणराज्य ने सोवियत संघ के सैनिकों हटाने की मांग की।
1993 को सोयूज टी.एम. 16 प्रक्षेपित किया गया।
1996 को सं.रा. अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
2000 में चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने हेतु संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी।
2002 में भारतीय उपग्रह इनसेट-3सी सफलतापूर्वक अपनी कक्षा में स्थापित।
2003 में फ्रांस और भारत के बीच प्रत्यर्पण संधि।
2005 में आंध्र प्रदेश के तेलगुदेशम के विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या करा दी गयी।