Slider

1966 में इंदिरा गाँधी  भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
आज 23 जनवरी का इतिहास, देश-विदेश के महत्वपूर्ण घटनाक्रम - 
1565 में हुए टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
1570 में स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की  हत्या हुई।
1571 में रॉयल एक्सचेंज ( Royal Exchange ) की शुरुआत लंदन में हुई थी।
1668 में हॉलैंड और इंग्लैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
1760 में हुए वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
1793 में ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन  हुआ।
1793 में दूसरी बार पोलैंड का विभाजन हुआ था।
1799 में नेपल्स इटली पर फ्रांसीसी सैनिकों ने  कब्ज़ा किया।
1849 में प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना  ‘जर्मन यूनियन’ का प्रस्ताव किया।
1849 में मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला एलिजाबेथ ब्लैकवेल बनीं।
1913 में हुए सैनिक क्रांति में तुर्की की नाजिम पाशा मारे गये।
1920 में भारत में  एयरमेल एवं वायु परिवहन सेवाओं की शुरुआत हुई।
1924 में सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा  की।
 1930 में क्लाइड टॉमबॉग ने सबसे पहली बार प्लूटो ग्रह की फोटो ली।
1932 में अल सल्वाडोर में सेना ने  प्रदर्शन कर रहे चार हजार किसानों की हत्या की।
 1964 में प्रतिरोपण प्रक्रिया के तहत अमरीका के मिसीसिपी नगर में पहली बार किसी पशु के अंग को मनुष्य के शरीर में लगाया गया। लेकिन थोड़ी देर बाद वह व्यक्ति मर गया।
1965 में दुर्गापुर अलॉय इस्पात संयंत्र की स्थापना  हुई।
1966 में इंदिरा गाँधी  भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
1976 में भगवान् गौतम बुद्ध के नगर कपिलवस्तु को  खुदाई में खोजा गया।
1977 में जनता पार्टी का गठन  हुआ।
1973 में संयुक्तराष्ट्र अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने  वियतनाम शांति समझौते की घोषणा की।
1991 में गैसोलिन की बिक्री पर  इराक के तेल मंत्रालय ने रोक लगाई।
2004 में मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर  पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2009 में फ़िल्मी और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com