Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

रामदेव संत-सन्यासी नहीं व्यवसायी है और चाउर वाला बाबा 15 साल चावल घोटाला करता रहा - दिग्गी

[TODAY छत्तीसगढ़] / मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पार्टी आलाकमान राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनज़र रायपुर पहुंचें हुए हैं। दिग्गी राजा ने राजधानी रायपुर में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर की गई तैयारियों का विधिवत जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत भी, उन्होंने एक सवाल के जवाब में स्पष्ट तौर पर कहा की 15 साल तक मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में सत्ता में रही भाजपा सत्ता भोगी हो चुकी है उसे जनता ने सत्ता के सिंहासन से उतार फेंका है ।  उन्होंने खुलकर कहा भाजपा शासन नहीं व्यापार करती है। व्यापारियों की पार्टी ने सत्ता पाते ही व्यापार शुरू कर दिया था । उन्होंने तत्कालीन भाजपा सरकार पर आरोप लगाया की उन्होंने जमीनों को हड़पना, कालाबजारी को बढ़ावा दिया। छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने चाउर वाले बाबा बनकर चावल में भ्रष्टाचार किया। 
राम मंदिर के मुद्दे पर भी दिग्विजय सिंह ने काफी कुछ कहा, उन्होंने कहा राम मंदिर बनाने से भाजपा को रोका किसने हैं ? भाजपा स्वयं राम मंदिर के मसले को टालते रहना चाहती है ताकि राम के नाम पर वोट की राजनीती की जा सके।  लोकसभा चुनाव लड़ने के संबंध पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए दिग्गी राजा ने कहा कल राहुल गांधी रायपुर आ रहें हैं उन्हें सुनिये।  उन्होंने सवाल का जवाब देने से किनारा करते हुए कहा मैंनें इस तरह के फैसले कभी खुद नहीं लिये, जो पार्टी का फैसला होता है वो स्वीकार है।
दिग्विजय सिंह से जब यह पूछा गया कि बाबा रामदेव ने कहा है कि 70 सालों में किसी भी सन्यासी को भारत रत्न नहीं दिया गया है और उन्होंने भारत सरकार से आग्रह किया है कि सन्यासी को भी भारत रत्न दिया जाये। इस पर दिग्विजय ने कहा की वे रामदेव को न संत मानते हैं न साधु। रामदेव मूल रूप से एक व्यवसायी हैं ।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा