[TODAY छत्तीसगढ़] / चार दिन पहले 31 दिसंबर की रात जहां सारी दुनिया 2018 की विदाई और नववर्ष 2019 के जश्न में डूबी थी तब एक सनकी बेटा अपनी मां की हत्या कर उसका खून पी रहा था। उस बेटे ने मां के शव के टुकड़ों को चूल्हे में जला दिया। गांव की ही एक महिला ने दिल दहला देने वाली इस वारदात को देखने का दावा किया है, उसी महिला ने पुलिस को भी खबर दी ।
हैवानियत से भरी यह वारदात छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पाली पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम रामाकछार की है। यहां रहने वाली एक महिला ने गुरुवार रात पुलिस सहायता केंद्र चैतमा पहुंचकर बताया कि वह अभी तक डर से चुप थी। उसने बताया कि गांव के रीवादहपारा में सुमरिया यादव (50) अपने पुत्र दिलीप यादव (25) के साथ निवास करती थी। 31 दिसंबर को दिलीप ने टांगी (कुल्हाड़ी) मारकर सुमरिया की बेरहमी से हत्या कर दी और उसका खून पीने लगा। खून पीने के बाद उसकी लाश घसीटकर घर के भीतर ले गया। पहले तो उसने लाश के टांगी से टुकड़े-टुकड़े कर दिए, फिर कोई तांत्रिक क्रिया करने लगा। उसने लाश के टुकड़ों की पूजा भी की फिर उन टुकड़ों को जलते चूल्हे के हवाले कर दिया। इस जघन्य वारदात के बाद वह फरार हो गया। पुलिस सहायता केंद्र पहुंची महिला की सूचना पर पुलिस ने दिलीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

घर में मिले खून के छींटे -
महिला की सूचना के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने वारदात स्थल पर बारीकी से मुआयना किया। घर में जगह-जगह खून के छींटे मिले हैं। विशेषज्ञों की मदद से दिलीप यादव के घर पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार को बरामद कर लिया गया है।