Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

अब 40 वर्ष तक मिलेगी सरकारी नौकरी, भूपेश केबिनेट का फैसला

 [TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ राज्य के बेरोजगारों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है, भूपेश सरकार की केबिनेट ने सरकारी नौकरी में आयु सीमा में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।  अब सरकारी नौकरी में आयु की अधिकतम सीमा 35 वर्ष से बढ़ाकर 40 वर्ष कर दी गई है ।  सोमवार को छत्तीसगढ सरकार की कैबिनेट में यह फ़ैसला लिया है। इस निर्णय में पात्रता सिर्फ स्थानीय यानी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को होगी।  वहीं राज्य सरकार ने विशुद्ध राजनैतिक आंदोलनों से संबंधित सभी प्रकरणो की वापसी हेतु गृहमंत्री की अध्यक्षता में उप समिति का गठन करने का फ़ैसला लिया है।  यह समिति अपनी अनुशंसा देगी जिस पर राज्य सरकार कार्यवाही करेगी। कैबिनेट में हुए एक अन्य अहम फ़ैसले में आबकारी ड्युटी दर बढ़ाने और राज्य की पचास शराब दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया है ।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा