Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

लोकसभा चुनाव : भाजपा के प्रभारी नियुक्त

           [TODAY छत्तीसगढ़] /  भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में हुए राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद आगामी कार्य योजनाओं और लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में रखी गई थी। बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों पर कार्य करने और आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गई हैं।
नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में कहा कि पिछले दिनों हम सभी राष्ट्रीय अधिवेशन में सम्मिलित हुए थे। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तय कार्यक्रमों को हमें छत्तीसगढ़ में लागू करना हैं जिसके लिए आज इस महत्वपूर्ण बैठक के माध्यम से आप सभी को महत्वपूर्ण दायित्व दिया जा रहा है। श्री कौशिक ने विश्वास जताया कि हम सभी मिलकर राष्ट्रीय कार्यक्रमों का क्रियान्वयन नीचे तक बेहतर तरीके से करेंगे और अपने-अपने दायित्वों का बाखूबी निर्वाहन करेंगे। उन्हांेंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी को भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए लोकसभा क्लस्टर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 11 लोकसभा के लिए तीन क्लस्टर बनाए गए हैं जिनमें बस्तर (क्लस्टर - बस्तर, कांकेर)के श्री केदार कश्यप, रायपुर (क्लस्टर - रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद)के श्री राजेश मूणत और बिलासपुर (क्लस्टर - बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर चांपा, रायगढ़, सरगुजा)के श्री अमर अग्रवाल लोकसभा क्लस्टर प्रभारी बनाए गए है।
बैठक में लोकसभावार प्रभारी व संयोजक नियुक्त किए गए हैं जिसमें जांजगीर चांपा के प्रभारी गौरीशंकर अग्रवाल, संयोजक श्री लीलाधर सुल्तानिया। रायगढ़ लोकसभा के प्रभारी श्री भूपेन्द्र सवन्नी, संयोजक श्री कृष्णकुमार राय और राजेश शर्मा। रायपुर लोकसभा प्रभारी अशोक शर्मा, संयोजक बृजमोहन अग्रवाल। राजनांदगांव लोकसभा प्रभारी राजेश मूणत, संयोजक मधुसुदन यादव। दुर्ग लोकसभा प्रभारी संतोष पांडेय, संयोजक प्रहलाद रजक। महासमुंद लोकसभा प्रभारी अशोक बजाज, संयोजक अजय चंद्राकर। कांकेर लोकसभा प्रभारी खूबचंद पारख, संयोजक श्री विक्रम उसेंडी। बस्तर लोकसभा प्रभारी सुनील सोनी, संयोजक केदार कश्यप। कोरबा लोकसभा प्रभारी शिवरतन शर्मा, संयोजक लखनलाल देवांगन। सरगुजा लोकसभा प्रभारी रामप्रताप सिंह, संयोजक भीमसेन अग्रवाल, संह-संयोजक अनुराग सिंहदेव। बिलासपुर लोकसभा प्रभारी नारायण चंदेल, संयोजक अमर अग्रवाल।
प्रदेश भाजपा की बैठक में केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा छह कार्यक्रमों के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है जिसमें -
1. कमल ज्योंति संकल्प कार्यक्रम ( 26 फरवरी 2019) के लिए लोकेश कावाड़िया, मेजर अनिल सिंह, श्रीनिवासराव मद्दी, राजा पाण्डेय।
2. मोटर सायकिल रैली (2 मार्च 2019) के लिए संजू नारायण सिंह, प्रबल प्रताप सिंह, विक्रांत सिंह, नीलू शर्मा।
3. समर्पण दिवस (11 फरवरी 2019) के लिए गौरीशंकर अग्रवाल, भीमसेन अग्रवाल, लीलाराम भोजवानी, छगनलाल मूंदड़ा।
4. बुध्दिजीवी सम्मेलन के लिए सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, अवधेव जैन।
5. लाभार्थी संपर्क योजना (बूथ स्तर पर) के लिए शिवरतन शर्मा, डॉ. सुभाऊराम कश्यप, श्रीमती सरला कोसरिया।
6. शक्तिकेन्द्र के लिए संतोष पाण्डेय, भूपेन्द्र सवन्नी को प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त मेरा परिवार भाजपा परिवार 12 फरवरी से 02 मार्च बूथ स्तरीय कार्यक्रम के लिए राजेश मूणत और छगनलाल मूंदड़ा को प्रभारी बनाया गया है। युवा संसद 10 जनवरी से 10 फरवरी के लिए विजय शर्मा और ओपी चौधरी को प्रभारी नियुक्त किया गया। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन के सभी 29 जिलों की बैठकें और बैठक प्रभारी भी तय किए गए है। यह बैठक अनिवार्य रूप से 19 या 20 जनवरी को सम्पन्न होगी।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा