भारत और विश्व इतिहास में आज 27 दिसंबर -
1797- प्रसिद्ध उर्दू कवि मिर्जा गालिब का उत्तर प्रदेश के आगरा में जन्म।
1861-.कलकत्ता(अब) कोलकाता में पहली बार चाय की सार्वजनिक बोली संपन्न।
1911- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता (अब कोलकाता) अधिवेशन के दौरान पहली बार ‘जन गण मन’ गाया गया।
1934- पर्सिया के शाह ने पर्सिया का नाम बदलकर ईरान करने की घोषणा की।
1939- तुर्की में भूकंप से लगभग चालीस हजार लोगों की मौत।
1945 - 29 सदस्य देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्थापना।
1960 - फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
1961- बेल्जियम और कांगो के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1972 - उत्तरी कोरिया में नया संविधान प्रभाव में आया।
1975- झारखंड के धनबाद जिले स्थित चासनाला कोयला खदान दुर्घटना में 372 लोगों की मौत।
1979 - सोवियत सेना ने अफगानिस्तान पर हमला किया।