Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
ओहायो के कोलंबो चिड़ियाघर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिडियाघर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था।
इतिहास के पन्‍नों में आज 22 दिसंबर के दिन ये घटनाएं दर्ज हैं- 
1937- न्यूयार्क में द लिंकन टनल यात्रा के लिए खोल दिया गया।
1947- इटली की संविधान सभा में नए संविधान पर मतदान हुआ।
1947 - पहला व्यवहारिक रेडियो प्रदर्शित किया गया।
1957- ओहायो के कोलंबो चिड़ियाघर में कोलो नामक गुरिल्ला के बच्चे का जन्म हुआ जो चिडियाघर में पैदा होने वाला पहला गुरिल्ला था। इससे पूर्व गुरिल्ला शिकार द्वारा पकड़े जाते थे और उन्हें नियंत्रित करने के लिए उनके संबंधियों का कत्ल कर दिया जाता था।
1940- प्रख्यात सामाजिक विचारक मानवेन्द्र नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रैटिक पार्टी के गठन की घोषणा की।
1965- ब्रिटेन में सभी ग्रामिण सड़कों पर अधिकतम गति की सीमा 70 किमि./घंटा निर्धारित कर दी गई।
2002 - दवाओं के दुरुपयोग के मसले पर दक्षेस देशों के स्वयंसेवी संगठनों की तीन दिवसीय बैठक काठमांडू में शुरू।
2005 - ईरान ने ज़हरीली गैस से हज़ारों ईरानियों को मारने के आरोप पर सद्दाम हुसैन पर मुकदमा चलाने की मांग की।
2006 - भारत और पाकिस्तान ने स्थानीय निकाय के क्षेत्र में आपसी सहयोग के लिए एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
2007 - फ़्रैंच गुआना के गौस अंतरिक्ष केन्द्र से प्रक्षेपित किये गए यूरोप के एरियन रॉकेट ने अंतरिक्ष कक्षा में दो उपग्रह स्थापित किये।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा