Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...
देश और दुनिया के इतिहास को पलटकर देखें तो कई घटनाक्रम सामने आते हैं,  उनमें से कुछ घटनाएँ जो 20 दिसंबर के इतिहास नाम में दर्ज हैं -
1971 में जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा  पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
1757 में लार्ड क्लाईव को  बंगाल का गवर्नर बनाया गया।
1780 में ब्रिटेन ने हालैंड के खिलाफ युद्ध की घाेषणा की।
1830 में ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया  और रूस ने  बेल्जियम को मान्यता प्रदान की।
1876 में महान कवि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने  राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ की रचना की।
1919 में  अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा ने आव्रजन पर रोक लगाई।
1923 में बेगर फैटरनिटि (संयुक्त राज्य अमेरिका के जेसुइट कॉलेज में स्थापित पहली सामाजिक बिरादरी) की  9 लोगों ने स्थापना की जो पोप से ऐसा करने की अनुमति हासिल कर चुके थे।
1924 में जर्मनी में  एडोल्फ हिटलर की जेल से रिहाई।
1946 में  महात्मा गांधी श्रीरामपुर में एक महीने तक रूके।
1951 में ओमान और ब्रिटेन के बीच समझौते के बाद  ओमान स्वतंत्र हुआ।
1955 में भारतीय गोल्फ संघ का  गठन।
1956 में अमेरिका में  सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि बसों में होने वाले रंगभेद पर रोक लगाई जानी
चाहिए।
1957 में गोरख प्रसाद ने  पदमुक्त होकर नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा संयोजित ‘हिंदी विश्वकोश’ का संपादन भार ग्रहण किया।
1959 में भारतीय गेंदबाज जासू पटेल ने  कानपुर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 69 रन देकर नौ विकेट लिए।
1963 में जर्मनी में बर्लिन की दीवार को  पहली बार पश्चिमी बर्लिनवासियों के लिए खोला गया।
1971 में जरनल याह्या ख़ाँ द्वारा  पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद से त्यागपत्र, जुल्फिकार अली भुट्टो राष्ट्रपति बने।
 1973 में यूरोपीय देश स्पेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री एडमिरल लुईस करेरो ब्लांको की  मैड्रिड में एक कार बम हमले में मौत।
1976 में इजरायल के तत्कालीन प्रधानमंत्री यित्जाक राबिन ने  अपने पद से इस्तीफा दिया।
1985 में तिरूपति बालाजी मंदिर में  भगवान वैंकटेश्वर को 5.2 करोड रुपये की कीमत वाला हीरा जडित मुकुट चढाया गया।
1988 में संसद ने  62वें संविधान संशोधन के माध्यम से मतदान करने की आयु 21 से घटाकर 18 साल करने संबंधी विधेयक को मंजूरी दी।
1990 में भारत और पाकिस्तान  एक दूसरे पर परमाणु हमले न करने पर सहमत हुए।
1991 में पॉल कीटिंग  आस्ट्रेलिया के नये प्रधानमंत्री बने।
1993 में भारत और यूरोपीय संघ के बीच  ब्रसेल्स में सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए गये।
1998 में 13वें एशियाई खेलों का रंगारंग समापन, बिल क्लिंटन एवं कैनेथ स्टार को ‘स्टार टाइम पत्रिका’ ने ‘मैन आफ़ दी इयर’ घोषित किया, चीन द्वारा इरीडियम आधारित दो संचार उपग्रह छोड़े गये।
1999 में अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’  हबल टेलीस्कोप की मरम्मत हेतु रवाना।
2002 में दक्षिण कोरिया ने  उत्तर कोरिया मुद्दे पर संयुक्त राज्य अमेरिका से सहयोग मांगा।
2007 में पाकिस्तान की संघीय शरीयत अदालत ने  पाकिस्तान नागरिकता अधिनियम को महिलाओं के प्रति भेदभावपूर्ण बताया।
 2008 में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने जमा कर्ज़ पर ब्याज दरें घटाईं। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय चुनाव पर रोक लगी। विश्व स्कूल खेलों की मेज़बानी भारत को मिली। 



© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा