Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा 4 जनवरी से

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ राज्य की पांचवी विधानसभा का पहला सत्र नए साल के पहले सप्ताह यानी 4 जनवरी से शुरू होगा। विधानसभा सत्र के लिए राजभवन से अधिसूचना जारी कर दी गई है। नए सत्र के पहले दिन सदस्यों को शपथ दिलाई जाएगी, छह बैठकों वाली विधानसभा में नए सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे।
7 जनवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा. 9, 10 और 11 जनवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा होगी। सत्ता में आने के बाद भूपेश सरकार ने किसानों की कर्जमाफी और 2500 रूपए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किए जाने का ऐलान किया है, लिहाजा इसे लेकर बजट पर भी आवश्यक कारवाही होगी। इसके अलावा सदन में कई अहम मुद्दे भी चर्चा का विषय होंगे।
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा