
[TODAY छत्तीसगढ़] / मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपना इस्तीफा चुनावी नतीजा आने के बाद दे दिया है। मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश में करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी ली है। पार्टी की अप्रत्याशित हार के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह शाम को पार्टी कार्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जनादेश के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का शुक्रिया अदा किया।