[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ जनता ने जिस उत्साह के साथ मतदान किया उसके नतीजे बेहद चौकाने वाले सामने आये हैं। रायपुर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी और रमन कैबिनेट के कद्दावर मंत्री राजेश मूणत चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने करारी शिकस्त दी है।
छत्तीसगढ़ सरकार में लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत जनता के भरोसे पर इस बार खरे नहीं उतर पाए, नतीजतन कांग्रेस के उम्मीदवार विकास उपाध्याय ने उन्हें 12 हजार मतों के अंतर से पराजित किया है। मतगणना शुरू होने के बाद राज्य के अलग-अलग सीटों की ईवीएम से निकलते जनादेश ने कई मंत्रियों, कद्दावर नेताओं के पसीने छुड़ा दिए। राज्य में 15 साल से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के कई मंत्री-विधायक जनता की नाराजगी का शिकार बन गए। वैसे इस बार छत्तीसगढ़ में सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश था जो मतदान के रूप में ईवीएम तक पहुंचा और आज सत्ता परिवर्तन का सन्देश लेकर बाहर निकला है।