Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दिल्ली में बैठक ख़त्म, सीएम का नाम तय - 5 बजे ऐलान

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़  में कांग्रेस विधायक दल की बैठक शाम 4 बजे होगी, जिसमें विधायक दल के नेता का नाम तय किये जाने की औपचारिकता पूरी होगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदेश इकाई के चार वरिष्ठ नेताओं टी एस सिंह देव, ताम्रध्वज साहू, भूपेश बघेल और चरणदास महंत के साथ आज सुबह फिर से बैठक की है।  छत्तीसगढ़ का तीसरा मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर बना सस्पेंस कुछ घंटे बाद खत्म हो जाएगा लेकिन सुरक्षा और एहतियात के तौर पर भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू और सिंहदेव के निवास पर सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के दावेदारों में ताम्रध्वज साहू आगे निकल गए हैं, सूत्रों की बातों पर यकीं करें तो राहुल गांधी ने साहू के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी है लिहाजा ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि जब तक औपचारिक घोषणा ना हो तब तक सियासी आसमान में सिर्फ सवाल और कयास पर ही चर्चा होगी।
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद के दावेदार राहुल गांधी के निर्णय को सर्वमान्य बता रहे हैं। राजस्थान और मध्यप्रदेश की तुलना में छत्तीसगढ़ की परिस्थितियां दूसरी हैं। यहां मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल चारों शीर्ष नेताओं के मध्य किसी तरह की आपसी खींचतान देखने को नहीं मिली हैं। कुछ देर बाद चारों नेता शनिवार को एक विशेष विमान से पर्यवेक्षक मल्लिर्काजुन खड़गे, छत्तीसगढ़ प्रभारी पी एल पुनिया के साथ रायपुर पहुंच जायेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में विधायक दल की बैठक होगी जहां मुख्यमंत्री के नाम का विधिवत ऐलान कर दिया जाएगा। उधर राजधानी रायपुर के साइंस कालेज में नई सरकार के शपथ ग्रहण को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।  गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 90 सदस्यीय विधानसभा में 68 सीटें हासिल हुई हैं। इसी के साथ राज्य में भाजपा का 15 साल का शासन महज 15 सीटों में सिमटकर खत्म हो गया। TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें 
            ताम्रध्वज साहू छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री होंगे- सूत्र 
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा