Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

नान घोटाला, फिर होगी जांच : सीएम ने मंगवाई फ़ाइल

 [TODAY छत्तीसगढ़] / प्रदेश में सत्ता बदलते ही 36 हजार करोड़ के नान घोटाले की फाइल फिर से खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। इस मामले में 27 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था और 17 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने इस घोटाले को लगातार उठाया है।
कांग्रेस यह बात भी उठती रही है कि घोटाले से जुड़ी एक डायरी मिली थी, जिसमें डॉक्टर साहब और सीएम मैडम लिखा हुआ था। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) और ईओडब्ल्यू के सूत्रों के अनुसार मामले की फाइल खुलती है तो इस बिंदु पर भी जांच होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नान घोटाले की फाइल मंगाई है। उस पर डीजीपी डीएम अवस्थी से उनकी चर्चा भी हुई है। मुख्यमंत्री फाइल का अध्ययन करेंगे और उसके बाद जांच पर फैसला लेंगे। बघेल मुख्यमंत्री बनने से पहले पीसीसी अध्यक्ष के नाते नान घोटाले को लेकर यह बात उठाते रहे हैं कि डॉक्टर साहब और सीएम मैडम कौन है? इसकी जांच कराई जाए। नान घोटाले की जांच और ईओडब्ल्यू साल 2015 से जांच कर रहा है।
नान में चेयरमेन रहे डॉ. आलोक शुक्ला और प्रबंध निदेशक रहे अनिल टुटेजा के खिलाफ 5 दिसबंर 2018 को एसीबी और ईओडबल्यू ने कोर्ट में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल किया था। दोनों ही अधिकारियों ने निचली अदालत में अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया था। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा