Slider

परिवार सहित जोगी मिले मुख्यमंत्री बघेल से, मुलाकात को शिष्टाचार का नाम दिया

[TODAY छत्तीसगढ़] / छत्तीसगढ़ की सियासत में इस तस्वीर को कितनी तवज्जो मिलती ये तो आने वाला वक्त बताएगा मगर ये हकीकत है की सियासत में सब जायज है। कल तक एक दूसरे का नाम लेने में तल्खी दिखाने वाले आज शिष्टाचार  परिभाषा के मायने बताते घूम हैं। छत्तीसगढ़ में सत्ता क्या बदली मानो सब कुछ बदला-बदला सा दिखाई देता जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री सोमवार को बिलासपुर प्रवास पर रहे, करीब तीन घंटे के प्रवास में उन्होंने दो कार्यक्रमों में शिरकत भी की। कांग्रेस भवन पहुंचकर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के माध्यम से जनमानस आभार व्यक्त करने वाले भूपेश बघेल से जोगी कांग्रेस के सुप्रीमों अजीत जोगी, मैडम जोगी और अमित जोगी के साथ लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने छत्तीसगढ़ भवन में मुलाक़ात की। 
इस मुलाक़ात के लिए जोगी परिवार को छत्तीसगढ़ भवन में करीब एक घंटे इंतज़ार करना पड़ा क्यूंकि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस दौरान एक अन्य कार्यक्रम में व्यस्त थे। सियासत की दो अलग परिधि के लोगों की  इस मुलाक़ात को लोग भले ही आश्चर्य से देखें लेकिन भूपेश के बढे कद ने छत्तीसगढ़ की वर्तमान सियासत में सबको हैरान कर रखा है। जोगी परिवार और उनकी पार्टी से लोरमी विधायक ठाकुर धर्मजीत सिंह की इस मुलाक़ात को शिष्टाचार का नाम दिया गया है। 
एक घंटे इन्तजार के बाद इस मुलाक़ात में केवल 5 मिनट का साथ रहा, शिष्टाचार की औपचारिकताओं के बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मांग की है की पेंड्रा को जिला बनाने की दिशा में विचार करें। 

       
© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com