Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

51 हजार नकद, जेवरात की चोरी

[TODAY छत्तीसगढ़] / राजधानी रायपुर के पंडरी थाने के अंतर्गत एक सूने मकान से चोरी का मामला सामने आया है। परिवार पूजा पाठ के लिए ओड़ीसा गया हुआ था उसी दौरान चोरों ने उनके घर पर धावा बोल दिया। नकद रकम के अलावा चोर सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। राखी थाने के अंतर्गत भी एक मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई। चोर वहां रखा एलसीडी टीवी लेकर फरार हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मोवा में रहने वाले पी निवासलू के घर में 12-13 दिसंबर की रात ताला तोड़कर चोरी की गई। निवासलू अपने परिवार के साथ ओड़ीसा के बरमपुर गांव में पूजा-पाठ के लिए गए थे। उन्हे 13 दिसंबर को फोन पर घर में चोरी की जानकारी मिली। चोर घर का ताला तोड़कर आलमारी रखे सोने-चांदी के जेवर के अलावा नकद रकम 50 हजार 500 रूपए लेकर फरार हो गए। जेवरों में एक जोड़ी पायल, दो सोने के लाकेट थे। राखी थाने के अंतर्गत हिदायतुल्ला लॉ युनिवर्सिटी के हास्टल के मैनेजर के घर से एलसीडी टीवी चोरी कर ली गई। उसके सूने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई। मैनेजर रविशंकर सिंह अपने युपी के गांव गए था, उसी दौरान युनिवर्सिटी कैम्पस के उनके मकान का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई। चोरी की घटना 9 से 10 दिसंबर की बताई गई। चोर पीछे के दरवाजे को तोड़कर घर में घुसे और वहां से एलसीडी टीवी लेकर फरार हो गए।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा