Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को मातृशोक, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई संवेदना

मां का स्नेह जीवन का सबसे बड़ा संबल, शिवराज सिंह चौहान के मातृशोक पर बोले CM साय

रायपुर: TODAY छत्तीसगढ़  /  केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी काशी बाई के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शोक संदेश साझा करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने संदेश में कहा कि माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मां का स्नेह और आशीर्वाद जीवन का सबसे बड़ा संबल होता है। उनका जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की इस घड़ी में उनकी गहरी संवेदनाएं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। उन्होंने परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में धैर्य और संबल की कामना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा