Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

गणेश विसर्जन और जमीन विवाद में मारपीट के 3 मामले, पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

तीन अलग-अलग अपराधों में BNS और SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा: TODAY छत्तीसगढ़  /  जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में मारपीट के तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें ग्राम पहरिया में गणेश विसर्जन के दौरान हुए विवाद और ग्राम कोरबी में जमीन संबंधी विवाद का मामला शामिल है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों पर जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं। सभी सात आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

गणेश विसर्जन के दौरान मारपीट का आरोप

पुलिस के मुताबिक, ग्राम पहरिया में गणेश विसर्जन के दौरान विवाद हुआ था। इस मामले में नितेश बरेठ, प्रभाकर यादव, अनुपम यादव, भुवनेश्वर उर्फ लाल बरेठ, उकेश साहू और रामेश्वर साहू पर जातिगत गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप है।

इस मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की और छह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।

जमीन विवाद में भी मारपीट का मामला

दूसरा मामला ग्राम कोरबी का है। यहां जमीन संबंधी विवाद को लेकर सुपेत दास मानिकपुरी पर जातिगत गाली-गलौज करने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में भी पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की।

बलौदा थाने में अपराध क्रमांक 464/2026, 473/2026 और 474/2026 के तहत तीनों मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

सातों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन और थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. उकेश साहू (35 वर्ष)

  2. रामेश्वर साहू (36 वर्ष)

  3. नितेश बरेठ (30 वर्ष)

  4. प्रभाकर यादव (24 वर्ष)

  5. अनुपम यादव (24 वर्ष)

  6. भुवनेश्वर लाल बरेठ (27 वर्ष)

पहले छह आरोपी ग्राम पहरिया, थाना बलौदा के निवासी हैं। सातवें आरोपी सुपेत दास मानिकपुरी (42 वर्ष) ग्राम कोरबी का निवासी है।

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा