बिलासपुर। TODAY छत्तीसगढ़ / ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत बिलासपुर के कांग्रेस भवन में बूथ लेवल एजेंट (BLA) की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में AICC प्रभारी विजय जांगिड़, AICC ऑब्जर्वर नवज्योति पटनायक, बिलासपुर विधानसभा प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी और जिला ग्रामीण प्रभारी सीमा वर्मा शामिल हुए।
बैठक में अभियान से जुड़े विषयों और BLA की भूमिका पर चर्चा की गई। इस दौरान कांग्रेस नेता विजय पांडेय ने भी बैठक में भाग लिया और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला ग्रामीण और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, पूर्व जिला शहर अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष और विभिन्न ब्लॉक अध्यक्षों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कांग्रेस की इस बैठक को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत संगठनात्मक गतिविधियों और BLA की भूमिका पर चर्चा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

