Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

दिल्ली लाल किला घटना पर उप मुख्यमंत्री का बयान, हमले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे

 


बिलासपुर।
दिल्ली के लाल किला के पास हुई घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। इस घटना पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने त्वरित संज्ञान लिया हैं। देश की सुरक्षा एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इस हमले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे। ऐसी कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी कि कोई फिर देश में ऐसा दुस्साहस न कर सके।

इस गंभीर घटना में पूरा देश एक साथ है। इस घटना में जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा