Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से उठ रहा तूफान, भारी बारिश की चेतावनी के बीच 15 से ज्यादा राज्यों में अलर्ट


नई दिल्ली /
दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है. अरब सागर के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इसके कारण 12 से 13 अक्टूबर तक मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इस प्रणाली के कारण कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है.

 आने वाले दिनों में भारत के कई राज्यों में मौसम की दोहरी मार पड़ सकती है. स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. इन दोनों जगहों पर पर दो मौसम प्रणालियां विकसित हो रही हैं. स्काईमेट वेदर ने दक्षिण पूर्व अरब सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अलर्ट भी जारी किया है. यह प्रणाली के अगले 3 से 4 दिनों में यानी 12 या 13 अक्टूबर तक मध्य अरब सागर के ऊपर एक दबाव प्रणाली में तब्दील होने की उम्मीद है.

दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है. स्काईमेट वेदर के मुताबिक 12 अक्टूबर तक यह प्रणाली दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव क्षेत्र में तब्दील हो सकती है. इसके कारण एक निम्न दबाव क्षेत्र पूर्वी भारत के तटीय इलाकों की ओर बढ़ सकता है. यह मौसमी हलचल 16 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लैंडफॉल कर सकता है. इसके कारण पूर्वी भारत के इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है.

अरब सागर के ऊपर भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है. इस प्रणाली के कारण 12 से 13 अक्टूबर तक मध्य अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव प्रणाली में तब्दील होने की उम्मीद है. इस प्रणाली के कारण केरल, लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. गुजरात में भी बारिश की संभावना है. इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर भी बढ़ सकती है. मौसम की नई प्रणाली जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रही है उसके कारण देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम में बदलाव का असर महाराष्ट्र में दिख रहा है. गुरुवार को महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश हुई. कई इलाकों में जलभराव हो गया.

गुरुवार को देश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई. दुर्गा पूजा के दौरान हो रही बारिश के कारण त्योहार का मजा ही किरकिरा हो गया है. गुरुवार को असम, सिक्किम, केरल के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हुई. वहीं पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, ओडिशा, विदर्भ, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, लक्षद्वीप और महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हुई. बारिश का दौर बिहार, झारखंड समेत, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात और उत्तराखंड में भी देखने को मिला. (साभार / प्रभात ख़बर)

© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा