
बिलासपुर / TODAY छत्तीसगढ़ / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपैड कोनी में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी मुख्यमंत्री के साथ में आए। विधायक धरमलाल कौशिक,विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान,आईजी संजीव शुक्ला,कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय कोनी में सिम्स के 200 बिस्तर क्षमता के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचें। सुपर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली लोकार्पण किया। आज से यह अस्पताल बिलासपुर संभाग में आम जान की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध होगा।
LATEST NEWS
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत
सत्यप्रकाश पांडेय |
TCG
|
अक्टूबर 29, 2024
