Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

डॉक्टर महंत होंगे राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, दिल्ली से आया आदेश


 रायपुर।
  TODAY छत्तीसगढ़  /  छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्‍यक्ष डॉ. चरण दास महंत को कांग्रेस विधायक दल का नेता चुना गया है। डॉक्टर महंत अब छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नज़र आएंगे । आज इस संबंध में पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विधिवत आदेश जारी किया है। बता दें कि राज्य में कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने के लिए राष्ट्रीय स्तर के नेताओं ने यहाँ बैठक कर निर्वाचित विधायकों से बातचीत की थी। इसमें  पार्टी के राष्‍ट्रीय कोषाध्‍यक्ष अजय माकन और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा शामिल रहीं। बैठक के बाद माकन ने बताया था कि विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष तय करने की जिम्‍मेदारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को सौंप दी है। 


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा