Slider

LATEST NEWS
Loading Latest News...

विकसित भारत संकल्प यात्रा : कोटा के उपका में ग्रामीण हुए लाभान्वित

योजनाओं की मिली जानकारी, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण की मिली सुविधा

 

बिलासपुर।  TODAY छत्तीसगढ़  /  केंद्रीय योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ और छूटें हुए हितग्राहियों को जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा शुरु किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा से आम नागरिकों को काफी फायदा मिल रहा है। यात्रा के तहत लगाए जा रहे शिविर में दिन प्रतिदिन लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। 30 दिसम्बर को विकासखंड कोटा के ग्राम उपका मे संकल्प शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में बेलतरा के पूर्व विधायक  रजनीश सिंह,   मोहित जायसवाल, जनपद कोटा सभापति  विद्यासागर औरकेरा,  तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

TODAY छत्तीसगढ़ के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें   

    इस शिविर के माध्यम से नागरिक जिन्हें अब तक केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं मिला है वे इन योजनाओं के लिए आवेदन दे रहे हैं और इस शिविर के जरिए लोगों को शासकीय योजनाओं की भी जानकारी मिल रही है। शिविर में आवास योजना से 80, स्वास्थ्य परिक्षण से 120, उज्ज्वला योजना केवाईसी से 45 हितग्राही लाभान्वित हुए एवं इसी तरह अन्य योजनाओं की जानकारी लेने एवं लाभार्थी बनने लोग विभिन्न स्टालों में पहुंचे।


© all rights reserved TODAY छत्तीसगढ़ 2018
todaychhattisgarhtcg@gmail.com
TODAY छत्तीसगढ़
लाइव मार्केट & सराफा